क्यूट अंदाज दिखाने पर ट्रोल हुईं ‘पुष्पा’ की ‘श्रीवल्ली’, लोग बोले-पब्लिसिटी के लिए..
अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश हैं। फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाने वालीं रश्मिका मंदाना जो भी करती हैं वह उनके फैंस को काफी पसंद आता है। उनका स्वीट नेचर लोगों को खूब भाता है
। पैपराजी से भी जब भी रश्मिका मंदाना की मुलाकात होती है, वह उन्हें बहुत ही अच्छे से ग्रीट करती हैं। लेकिन इस बार पुष्पा की श्रीवल्ली अपनी क्यूटनेस दिखाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। रश्मिका मंदाना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पैपराजी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
रश्मिका मंदाना पैपराजी के साथ मस्ती करती हुईं आई नजर
रश्मिका मंदाना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां पहली वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पैपराजी उन्हें मास्क उतारने के लिए कहता है, लेकिन रश्मिका मंदाना अपने क्यूट अंदाज में उन्हें मना कर देती हैं।
तो वहीं दूसरा वीडियो उनका घूमते हुए है, जहां वह पैपराजी को देखकर क्यूट अंदाज में पाउट कर रही हैं और फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। वैसे तो रश्मिका की ये दोनों की वीडियो बहुत क्यूट हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनकी क्यूटनेस शो ऑफ लग रही है, तो किसी को पब्लिसिटी स्टंट लग रही है।
View this post on Instagram
क्यूटनेस दिखाने के चक्कर में ट्रोल हुईं पुष्पा की श्रीवल्ली
इन वीडियोज को देखने के बाद रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर कुछ लोग बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये हमेशा क्यूट बनने की कोशिश क्यों करती हैं’।
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये हमेशा मुंबई एयरपोर्ट पर क्यों इतना जाती हैं?पब्लिसिटी? शो ऑफ’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शो ऑफ करती रहती है बस’। हालांकि कुछ फैंस रश्मिका की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं।
अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म से रश्मिका बॉलीवुड में रखेंगी कदम
साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपनी शुरुआत करने वालीं रश्मिका मंदाना ने बैक टू बैक साउथ सिनेमा में हिट फिल्में दी हैं। साउथ सिनेमा में अपना जादू चलाने के बाद अब वह जल्द ही फिल्म ‘गुड बाय’ में अमिताभ बच्चन संग स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई दिखाई देंगी।
इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’, मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और पुष्पा- द रूल’ में वह एक बार फिर से अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filmy Duniya अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]