कभी 4 बेटियों के जन्म के बाद दुखी हो गए थे पिता ,आज चारों बेटियां कर रही है बॉलीवुड पर राज

लड़का और लड़की सामाजिक और कानूनी रूप से एक जैसे ही हैं। एक बेहतर समाज बनाने के लिए लड़कों की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी की लड़कियों की, लेकिन एक बेहतर समाज की गठन में बेहतर सोच रखने वाले इंसानों की काफी ज्यादा जरूरत रहती है।

इस आधुनिक युग में लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने में सक्षम हैं। लड़कियां कई क्षेत्र में सफलता हासिल की हैं।

लडकियां समाज की शान मानी जाती हैं, लेकिन आए दिन लड़कियों पर अत्याचार, घरेलू ¨हसा, दहेज की मांग हमें शर्मसार कर जाती है।.मोहन सिस्टर्स की कहानी:-जब चार बेटियां होने के बाद उनके पिता कुछ पल के लिए निराश हो गए थे।

लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि वही बेटियां आज बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं।

बात अगर नीति मोहन की करें तो नीति ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में गाने गाए हैं। आज वह बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं की लिस्ट में शामिल होती हैं।

नीति मोहन

नीति मोहन इन दिनों बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1979 में हुआ था। चारों बहनों में से नीति सबसे बड़ी हैं। उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘स्टूडेंड ऑफ द इयर’ से अपनी गायकी की शुरुआत की थी।

शक्ति मोहन

किसे मालूम था कि कभी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस और डांस दीवाने जैसे शो में बतौर कंटेस्टेंट डांस करने वाली शक्ति मोहन बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों को नचाएंगी। दूसरे नंबर की बहन शक्ति आज कई रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स को डांस भी सिखाती हैं।

मुक्ति मोहन

तीसरे नंबर की बहन मुक्ति भी अपनी बड़ी बहनों से कम नहीं है। उन्होंने रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा’ में बतौर कंटेस्टेंट करियर की शुरुआत की थी। अब वह अपने यूट्यूब चैनल पर कोरियोग्राफी और डांस से जुड़ी वीडियो डालती हैं।

कृर्ति मोहन

मोहन सिस्टर्स में सबसे छोटी बहन कृर्ति का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है। वह बचपन से ही पढ़ने में होशियार थीं। इसलिए उन्होंने अपना करियर बतौर सॉफ्टवेयर इंजिनियर चुना।

खास बात है कि चारों बहने अपने अपने क्षेत्र धमाल मचा रही हैं और आज उनके माता पिता को उन पर गर्व महसूस होता है।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Filmy Duniya अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *