थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं नोरा फतेही, बोल्ड लुक देख फैंस हुए घायल
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में स्टार को फिल्मसिटी में स्पॉट किया गया। नोरा का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है।थाई हाई स्लिट ड्रेस में डीवा का दिलकश अंदाज दिख रहा है।
नोरा का दिखा दिलकश अंदाज
लेटेस्ट वीडियो में नोरा फतेही पर्पल कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। डांसिंग स्टार के लुक की बात करें तो उन्होंने फ्रंट कट गाउन पहना हैं। इस ऑउटफिट में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ नोरा ने पोनी टेल बनाई है। सिंपल हेयर स्टाइल और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। नोरा का यह शानदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।
बोल्ड लुक से मचाई सनसनी
लेटेस्ट लुक में नोरा बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि नोरा अपने अलग फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। नोरा अपने स्टाइल से इंडस्ट्री में अलग ट्रेंड सेट करती हैं। डांसिंग स्टार को फैशनिस्टा भी कहा जाता है।
डांसिंग डीवा हैं नोरा
View this post on Instagram
अपने शानदार डांस मूव्स से सबका दिल जीतने वाली नोरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा कभी एक कंटेस्टेंट के तौर पर इंडिया आई थीं। आज नोरा एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। कई म्यूजिक वीडियो में नोरा अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अपनी कातिलाना डांस मूव्स से फैंस के दिलों को घायल करती हैं नोरा।
सोशल मीडिया सेंसेशन हैं नोरा फतेही
आपको बता दें कि लोकप्रियता के मामले में नोरा फतेही कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। डांसिंग स्टार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर करीब 41.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। स्टार अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस संग साझा करती हैं। नोरा बखूबी सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करती हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Filmy Duniya अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]